धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने ली नशा मुक्त भारत की शपथ

27 जून : अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (NCOE), धर्मशाला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और युवाओं ने नशे के खिलाफ सामूहिक शपथ ली तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवाओं को नशे के स्वास्थ्य, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में श्री ध्रुव डोगरा, उप निदेशक, मेरा युवा भारत (MY Bharat) कांगड़ा, श्री जय शानी, सहायक निदेशक, SAI, श्री तुषार सिंह, अनुभाग अधिकारी, SAI तथा सुश्री जानवी, कार्यालय सहायक, MY Bharat कांगड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही स्वस्थ, सुरक्षित और नशा मुक्त भारत का निर्माण संभव है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *