27 जून : पालमपुर निवासी एवं एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST), कट्टनकुलाथुर चेन्नई में बीटेक कंप्यूटर साइंस के प्री-फाइनल वर्ष के छात्र शौर्य ठाकुर को एप्पल के प्रतिष्ठित “स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज-2026” में ‘डिस्टिंग्विश्ड विनर’ चुने जाने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शौर्य ठाकुर ने अपनी प्रतिभा, नवाचार और समर्पण के दम पर हिमाचल प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह दर्शाती है कि हिमाचल के युवा वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने शौर्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आने वाले समय में भी सफलता के नए आयाम स्थापित कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहें।