27 जून : अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू), नेरचौक ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पैरामेडिकल और बी-फार्मेसी (आयुर्वेद) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी ने इन प्रोफेशनल कोर्सों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी) की अधिसूचना जारी कर दी है।
प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी एक जुलाई रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिले से संबंधित विस्तृत प्रॉस्पेक्टस और आवेदन फॉर्म यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित किए जाने की संभावना है।
आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी तकनीकी या अन्य समस्या के समाधान के लिए यूनिवर्सिटी ने हेल्पलाइन भी जारी की है। अभ्यर्थी या उनके अभिभावक व्हाट्सऐप नंबर 9459139364 पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।