प्रियंका मौत मामला: सास और पति की न्यायिक हिरासत फिर 14 दिन बढ़ी

27 जून : सुंदरनगर उपमंडल के डैहर में 24 मई को हुई 19 वर्षीय विवाहिता प्रियंका की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार सास निर्मला और पति रवि को अदालत ने एक बार फिर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में मंडी जेल भेजने के आदेश दिए हैं। इससे पहले भी दोनों आरोपी दो-दो बार 14-14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रह चुके हैं।

24 मई को डैहर स्थित किराए के कमरे में प्रियंका का शव फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने सास और पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

अब न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर दोनों आरोपियों को पुनः अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें तीसरी बार 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में मंडी जेल भेजने के आदेश दिए।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *