इग्नू में शुरू हुआ एमएससी (क्लाइमेट चेंज) कार्यक्रम, 15 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

25 जून : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र से एमएससी (क्लाइमेट चेंज) कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम का पहला वर्ष सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन क्लाइमेट चेंज प्राप्त करने का विकल्प भी मिलेगा।

इग्नू के 300 से अधिक स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में नए प्रवेश तथा पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया भी जारी है। इन सभी कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

जोगिंद्रनगर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. नवीन निश्चल सूद ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी इग्नू क्षेत्रीय केंद्र शिमला के दूरभाष नंबर 0177-2624612 पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि एमएससी (क्लाइमेट चेंज) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है। कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि दो वर्ष और अधिकतम अवधि चार वर्ष निर्धारित की गई है, जिससे विद्यार्थियों को अपनी सुविधा के अनुसार अध्ययन पूरा करने का अवसर मिलेगा। दो वर्षीय इस पाठ्यक्रम में कुल 80 क्रेडिट निर्धारित किए गए हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *