एचपीयू ने जारी की एमएड द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर परीक्षा अधिसूचना, 3 जुलाई तक भरें फॉर्म

25 जून : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने एमएड द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर नियमित और री-अपीयर परीक्षाओं के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की कंडक्ट शाखा द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार दोनों सेमेस्टर की परीक्षाएं जुलाई माह में आयोजित की जाएंगी। इसके लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन परीक्षा पोर्टल के माध्यम से 3 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद परीक्षा फॉर्म जमा करने पर विश्वविद्यालय नियमों के अनुसार विलंब शुल्क (लेट फीस) देनी होगी। साथ ही सभी पीजी सेंटरों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के अध्यक्षों, प्राचार्यों एवं निदेशकों को केवल पात्र विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म सत्यापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिसूचना के अनुसार कॉलेज आईडी के माध्यम से उपलब्ध ‘एडमिशन अप्रूवल फॉर एग्जाम फॉर्म फिलिंग’ सुविधा का उपयोग करते हुए किसी भी अपात्र अभ्यर्थी को परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संस्थानों के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि केवल योग्य विद्यार्थियों के आवेदन ही स्वीकृत किए जाएं।

विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान किसी भी तकनीकी या अन्य समस्या की स्थिति में वे अपने संबंधित कॉलेज, पीजी सेंटर अथवा संस्थान के प्राचार्य या निदेशक से संपर्क करें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *