सरकाघाट में अनियंत्रित होकर पलटी HRTC बस, तीन लोग घायल

22 जून : मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र में  एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एचआरटीसी की एक बस सड़क से पलटकर नीचे किनारे पर जा फंसी। राहत की बात यह रही कि बस गहरी खाई में नहीं गिरी, जिससे गंभीर दुर्घटना टल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे एचआरटीसी की बस थाना चौकी से सरकाघाट की ओर आ रही थी। भटेड़ा चौकी के समीप पहुंचने पर बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गई और सड़क के नीचे किनारे पर अटक गई।

हादसे के समय बस में चालक, परिचालक और एक यात्री सवार था। दुर्घटना में तीनों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। बस के खाई में गिरने से पहले ही किनारे पर रुक जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *