सीयूएचपी में पीजी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए पुनः पंजीकरण शुरू, 22 जून अंतिम तिथि

19 जून : हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर की रिक्त सीटों को भरने हेतु पुनः पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सीयूईटी पीजी 2026 अभ्यर्थियों के लिए यह पंजीकरण का अंतिम अवसर होगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 जून से शुरू हो चुकी है और 22 जून तक जारी रहेगी। चयनित अभ्यर्थियों की पहली मेरिट सूची 24 जून को जारी की जाएगी। मेरिट सूची में स्थान पाने वाले छात्रों को 27 जून तक प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद एक जुलाई को दस्तावेज सत्यापन और औपचारिक पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इसके बाद ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। निर्धारित शुल्क के अनुसार स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए सभी श्रेणियों के छात्रों को 500 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। वहीं सेल्फ-फाइनांसिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *