धर्मशाला को मिली विकास की नई सौगात, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और आयुष अस्पताल का लोकार्पण-शिलान्यास

19 जून : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के धर्मशाला में विकास कार्यों की नई सौगात देते हुए जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में 50 बिस्तरों की क्षमता वाले एकीकृत आयुष अस्पताल का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आयुष चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से समग्र स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी और लोगों को एक ही स्थान पर आयुष आधारित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने चरान क्षेत्र में स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 7.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं मनोरंजन केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से स्थानीय लोगों को खरीदारी, मनोरंजन और दैनिक जरूरतों से जुड़ी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस केंद्र के संचालन से क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे आसपास के दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और लघु उद्यमियों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही रोजगार और आय के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक किशोरी लाल, मलेंद्र राजन, कमलेश ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *