संगरूर में 18 से 21 जून तक होगा अभाविप पंजाब प्रांत का वार्षिक अभ्यास वर्ग

17 जून, कविता शांति गौतम : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) पंजाब प्रांत की ओर से 18 से 21 जून तक संगरूर- पटियाला स्थित साधु आश्रम सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी विद्या मंदिर में वार्षिक अभ्यास वर्ग आयोजित किया जाएगा। चार दिवसीय इस कार्यक्रम में पंजाब भर से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

पीयू चंडीगढ़ एबीवीपी के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से करीब 30 प्रतिनिधि इस अभ्यास वर्ग में शामिल होंगे। इनमें 26 छात्र, 3 छात्राएं और एक प्राध्यापक शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अभ्यास वर्ग के दौरान संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक विषयों और भविष्य की कार्य योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही विभिन्न सत्रों में महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियों और नियुक्तियों की घोषणा भी की जा सकती है।

इस अभ्यास वर्ग में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. प्रशांत गौतम, सचिव जसकरण, जिला संगठन सचिव परविंदर नेगी, यूनिट प्रेसिडेंट आशीष कुमार, सोशल मीडिया इंचार्ज लावण्या, मोक्ष गर्ग, प्रिया शर्मा और अनुराग भंडारी सहित कई पदाधिकारी भाग लेंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *