‘युवाओं के सपने कुचल रही सरकार’, कोटा रैली से पहले राहुल गांधी का हमला

17 जून: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के कोटा में आयोजित होने वाली “इको ऑफ स्टूडेंट्स” रैली से पहले युवाओं से इसमें शामिल होने की अपील की है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में युवाओं के बेहतर भविष्य और सफलता के सपनों को लगातार झटका लगा है।
राहुल गांधी ने कहा कि देश के हर युवा को बेहतर जिंदगी और सफलता का सपना देखने का अधिकार है तथा उन सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी सरकार की होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक, परीक्षा प्रबंधन में खामियां, रद्द हुई भर्तियां, बढ़ती फीस और अन्य समस्याओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएगी और उनके मुद्दों को देशभर में प्रमुखता से सामने लाएगी। कोटा से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत आने वाले समय में इलाहाबाद, पटना और दिल्ली में भी बड़े छात्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
वहीं, भाजपा सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें सार्वजनिक जीवन में अधिक जिम्मेदारी और जवाबदेही दिखानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्रों के बीच भ्रम और तनाव पैदा करने का प्रयास कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *