17 जून: मंडी जिले के करसोग उपमंडल में एक 37 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मृतक की पहचान रमेश कुमार निवासी अंबेडकर नगर, तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। वह करसोग में हेयर ड्रैसर का कार्य करता था और किराए के कमरे में रह रहा था।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह उसके रूम पार्टनर ने कमरे में उसे अचेत अवस्था में देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल करसोग भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।
डीएसपी चांद किशोर ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।