17 जून : कांगड़ा जिले के गग्गल थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान आनसोली निवासी अमर कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अमर कुमार रविवार रात अपने घर के बरामदे में सोए हुए थे। देर रात जब परिजनों ने उन्हें देखा तो उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार शुरुआती तौर पर मामला हार्ट अटैक से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।