बिलासपुर में 18 जून को रोजगार का मौका, 15 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू

16 जून : जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 18 जून को रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड, गांव कोठी (ऋषिकेश), तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर द्वारा विभिन्न श्रेणियों के कुल 15 पद अधिसूचित किए गए हैं।

इन पदों में टीम मेंबर, हाउसकीपर, सिक्योरिटी गार्ड, साउथ इंडियन शेफ, शेफ इंडियन कोमी-1, कोमी-2, कोमी-3 तथा किचन हेल्पर शामिल हैं। इन पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 18 जून को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में सुबह 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

इन पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 25 वर्ष से कम तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 11,700 रुपये तक मासिक वेतन के साथ पीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति गांव कोठी, ऋषिकेश (नजदीक बेहनाजट्टा), तहसील झंडूता में की जाएगी।

जिन युवाओं का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर पहुंचकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-222450 पर संपर्क किया जा सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *