15 जून : शाहपुर उपमंडल में ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अनुज्ञापन एवं पंजीकरण अधिकारी शाहपुर की ओर से जारी सूचना के अनुसार 22 जून 2026 को ड्राइविंग टेस्ट और 23 जून 2026 को वाहनों की पासिंग आयोजित की जाएगी।
प्रशासन ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के लिए स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी। इच्छुक आवेदकों को परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल पर जाकर अपना स्लॉट आरक्षित करना होगा। स्लॉट बुकिंग 16 जून को सुबह 10 बजे से शुरू होगी और यह व्यवस्था ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर लागू रहेगी।
अधिकारियों ने सभी आवेदकों से निर्धारित समय पर स्लॉट बुक करने और टेस्ट के दिन आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का आग्रह किया है। परिवहन विभाग की वेबसाइट के माध्यम से आवेदक अपनी सुविधा अनुसार उपलब्ध स्लॉट का चयन कर सकते हैं।