वर्ल्ड स्कूल वॉलीबाल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बिलासपुर के शब्द गौतम

15 जून : बिलासपुर जिला के गांव रियाणा निवासी अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी शब्द गौतम ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। शब्द गौतम का चयन भारतीय अंडर-18 वॉलीबाल टीम में हुआ है। वह अब चीन में आयोजित होने वाली वर्ल्ड स्कूल वॉलीबाल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 1 से 10 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।

बरठीं क्षेत्र के इस होनहार खिलाड़ी ने इससे पहले अंडर-16 वॉलीबाल इंडिया कैंप में शानदार प्रदर्शन किया था। थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्हें ‘बेस्ट लिब्रो’ का खिताब भी मिल चुका है। शब्द गौतम ने संगरूर स्थित मुस्ताना साहिब स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रशिक्षण प्राप्त कर वॉलीबाल की बारीकियां सीखी हैं।

इसके अलावा थाईलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने भारतीय टीम को कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब उनका चयन भारतीय अंडर-18 टीम में होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शब्द गौतम आगामी विश्व स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *