प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर जुटे सैकड़ों समर्थक

14 जून: परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में छात्र और युवा संगठनों के सदस्य एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता दीपके ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की एक टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई और कहा कि सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों को बयान देते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

सीजेपी के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक, वामपंथी नेताओं और विभिन्न छात्र-युवा संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और युवाओं ने रोजगार तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग दोहराई।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *