महिला उत्पीड़न मामले में पति-जेठ गिरफ्तार, अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर

14 जून : पुलिस थाना अम्ब के तहत दर्ज महिला उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार पति और जेठ को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसके पति और जेठ ने उसके साथ मारपीट की तथा उसे प्रताड़ित किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

महिला ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और बच्चों के सामने मारपीट की गई। शिकायत में मानसिक प्रताड़ना और धमकियों का भी उल्लेख किया गया है।or

घटना के बाद पीड़िता अपने बच्चों सहित मायके पक्ष के संरक्षण में है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर मामले के विभिन्न पहलुओं की गहन जांच की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *