अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की सुरक्षा पर जोर, केलांग में आयोग ने की योजनाओं की समीक्षा

11 जून: हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिला मुख्यालय केलांग स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोग के सदस्य एडवोकेट विजय डोगरा, एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा और एडवोकेट शालिनी जमवाल भी उपस्थित रहीं।

उपायुक्त लाहुल-स्पीति किरण भड़ाना ने आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का स्वागत करते हुए जिले के दौरे के लिए उनका आभार व्यक्त किया। बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला स्तर के सभी विभागाध्यक्षों, उपमंडलीय अधिकारियों, एसडीएम और पुलिस अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।

इस दौरान जिले में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों से जुड़े मामलों, उनके निस्तारण की स्थिति तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कानूनों और प्रावधानों का प्रभावी ढंग से पालन किया जाए।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं और कार्यों की जानकारी भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला, डीएफओ इंद्रजीत सीरा, डीएसपी रश्मि शर्मा, बीडीओ डॉ. विवेक गुलेरिया, वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विद्युत सूर्यकांत शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अजय गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय डोगरा, जिला आयुष अधिकारी नताशा ठाकुर, जिला कृषि अधिकारी चौधरी राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *