भारत-अफगानिस्तान मैच से पहले धर्मशाला में हवाई गतिविधियों पर रोक, 11 से 13 जून तक पैराग्लाइडिंग प्रतिबंधित

11 जून : एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 13 जून को आयोजित होने वाले भारत और अफगानिस्तान के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में पैराग्लाइडिंग सहित सभी प्रकार की हवाई गतिविधियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा, धर्मशाला शिल्पी बेक्टा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार दोनों क्रिकेट टीमें 11 जून से धर्मशाला पहुंचकर अभ्यास सत्रों में भाग लेंगी। खिलाड़ियों, अधिकारियों, मैच प्रबंधन टीम और दर्शकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जारी आदेशों के तहत 11 जून से 13 जून 2026 तक मैच समाप्त होने तक एचपीसीए स्टेडियम और उसके आसपास के क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग तथा अन्य सभी हवाई गतिविधियां पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध सुरक्षा कारणों और जनहित को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके और आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *