कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पलटा डीजल टैंकर, घंटों बाधित रहा यातायात

10 जून: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर थापना के समीप एक डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे के बाद टैंकर में भरा डीजल सड़क पर फैल गया, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से टैंकर को सड़क किनारे हटाया गया, जिसके बाद यातायात को सुचारु रूप से बहाल किया गया।

टैंकर चालक के अनुसार वह ऊना से डीजल लेकर शिमला की ओर जा रहा था। थापना के पास सड़क पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक छोटी गाड़ी ने ओवरटेक किया, जिसे बचाने के प्रयास में टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।

यातायात पुलिस थाना भगेड़ की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाने में अहम भूमिका निभाई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *