सीमा सुरक्षा पर अमित शाह सख्त, बोले- डेमोग्राफिक बदलाव नहीं होगा बर्दाश्त

5 जून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और बिहार में किसी भी तरह के जनसांख्यिकीय बदलाव को बर्दाश्त नहीं करेगी। त्रिपुरा के लंकामुरा सीमा चौकी पर बीएसएफ जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है तथा सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद खामियों को दूर किया जाएगा।

अमित शाह ने बताया कि केंद्र की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ परियोजना अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस परियोजना के तहत अत्याधुनिक तकनीक, स्थानीय प्रशासन और सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के समन्वय से सीमा सुरक्षा को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट बॉर्डर की अवधारणा को प्रारंभिक तौर पर देश के सात से आठ स्थानों पर लागू किया जाएगा, जिससे सीमाओं की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *