मनाली में महिला पर्यटक से अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

5 जून : हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली में एक महिला पर्यटक के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने घटना पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वायरल वीडियो में कुछ युवक महिला पर्यटक के आसपास दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद स्थानीय लोगों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस तरह की घटनाओं को प्रदेश की छवि के लिए नुकसानदायक बताया है।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मनाली के उप-पुलिस अधीक्षक (DSP) केडी शर्मा ने कहा कि वीडियो पुलिस के संज्ञान में आ चुका है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी की संलिप्तता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *