भुंतर में बड़ा हादसा टला, HRTC बस डिवाइडर से टकराई

5 जून: चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर भुंतर के हाथीथान चौक के पास शुक्रवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी की बस जम्मू से मनाली आ रही थी और उसे नियमित जांच के लिए वर्कशॉप ले जाया जा रहा था। इसी कारण बस में मौजूद यात्रियों को पहले ही दूसरी बस में स्थानांतरित कर दिया गया था।

हाथीथान चौक के पास पहुंचने पर सामने से आ रही एक गाड़ी को बचाने के प्रयास में चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर से बस को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन चालक और परिचालक पूरी तरह सुरक्षित रहे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *