उपचार के लिए दिल्ली रवाना हुए दलाईलामा, जून अंत में करेंगे लद्दाख दौरा

5 जून: तिब्बती धर्मगुरु परमपावन दलाईलामा शुक्रवार सुबह अपने निवास स्थान मकलोडगंज से गगल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली रवाना हुए। उनके दिल्ली दौरे को लेकर तिब्बती समुदाय और अनुयायियों में विशेष रुचि देखी गई।

तिब्बती महिला संगठन की अध्यक्ष शेरिंग डोल्मा ने बताया कि परमपावन दलाईलामा बाएं घुटने के उपचार के लिए दिल्ली गए हैं। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में फैले तिब्बती अनुयायी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार उपचार पूरा होने के बाद परमपावन दलाईलामा जून माह के अंत में लद्दाख का दौरा करेंगे। इस दौरान वह वहां कुछ समय प्रवास भी करेंगे तथा विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।

दलाईलामा के दिल्ली रवाना होने के दौरान गगल एयरपोर्ट पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। उनके स्वास्थ्य को लेकर अनुयायी लगातार प्रार्थना कर रहे हैं और जल्द स्वस्थ होकर उनके बीच लौटने की उम्मीद जता रहे हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *