5 जून: ऊना जिले के संतोषगढ़ क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बच्ची की मां अपने पैतृक गांव बिहार गई हुई थी और बच्चों को पड़ोसियों की देखरेख में छोड़ गई थी। वापस लौटने पर उन्हें बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी मिली। बच्ची ने बताया कि क्षेत्र का एक व्यक्ति उसे अपने साथ ले गया था, जिसके बाद उसके साथ अनुचित व्यवहार किया गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है, जबकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है |