4 जून: हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र में 5 और 6 जून को बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रह सकती है। विद्युत उपकेंद्र नादौन में नए उपकरण स्थापित करने के कार्य के चलते यह व्यवधान रहेगा।
अणु स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र के सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि कार्य के दौरान नादौन शहर, कोहला, सेरा, टिल्लू, बेला तथा आसपास के क्षेत्रों में दोनों दिन सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित हो सकती है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी फीडर को पूर्ण रूप से बंद करने की आवश्यकता पड़ती है तो संबंधित क्षेत्र के लोगों को पूर्व सूचना दे दी जाएगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए इस दौरान आवश्यक कार्यों की पूर्व योजना बनाने का आग्रह किया है।