शाहपुर में कांग्रेस का दबदबा, 61 में से 47 पंचायतों में कांग्रेस समर्थित प्रधान निर्वाचित

2 जून: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित समारोह में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए इसे जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत बताया।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर की 61 पंचायतों में से 47 पंचायतों में कांग्रेस विचारधारा से जुड़े प्रधान निर्वाचित हुए हैं। वहीं क्षेत्र की चार जिला परिषद सीटों में से तीन पर भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर से लेकर जिला परिषद तक कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को जनता का भरपूर समर्थन मिला है, जो प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों पर लोगों के भरोसे को दर्शाता है।

पठानिया ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से जनसेवा और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

समारोह में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान विजयी प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *