30 मई: शाहपुर की ग्राम पंचायत रैत के वार्ड नंबर-4 में पंचायत चुनाव के दौरान 80 वर्षीय शीला देवी ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का शानदार उदाहरण पेश किया। उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई।
मतदान के बाद शीला देवी ने मतदान केंद्र पर मौजूद पीठासीन अधिकारी पंकज जमवाल, चुनाव अधिकारी चंद्र प्रकाश, रेनू बाला और नरेंद्र सिंह के साथ स्मृति स्वरूप तस्वीर भी खिंचवाई।
स्थानीय लोगों ने शीला देवी के उत्साह और जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह कदम युवाओं और अन्य मतदाताओं के लिए प्रेरणादायक है। बुजुर्ग मतदाता की सक्रिय भागीदारी ने मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों का उत्साह भी बढ़ाया।
लोकतंत्र के इस महापर्व में शीला देवी की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।