इतिहास और अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा 28 जून को, एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

30 मई: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने इतिहास और अर्थशास्त्र विषय के शिक्षक पदों की भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार पोस्ट कोड-26025 (इतिहास शिक्षक) और पोस्ट कोड-26030 (अर्थशास्त्र शिक्षक) के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 28 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और एडमिट कार्ड वेबसाइट से प्राप्त कर सकेंगे।

इसके अलावा परीक्षा केंद्र और रोल नंबर संबंधी जानकारी उम्मीदवारों को एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से वेबसाइट, ईमेल और मोबाइल संदेशों के माध्यम से नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहने की अपील की है।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग के कार्यालय या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर संपर्क कर सकते हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *