हिमाचल में जंगलों में धधक रही आग, 43 दिनों में सामने आए 258 मामले

29 मई : हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी के साथ जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते 43 दिनों में प्रदेशभर में जंगल की आग के 258 मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे वन संपदा और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में जंगलों से उठता धुआं चिंता का विषय बना हुआ है।

प्रदेश में 15 अप्रैल से जंगल की आग का सीजन शुरू हुआ था। तापमान बढ़ने के साथ आग की घटनाओं में तेजी आई है, जिससे वन विभाग की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। आंकड़ों के अनुसार वन सर्कल मंडी में सबसे ज्यादा 83 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा धर्मशाला में 59, नाहन में 52, हमीरपुर में 17, शिमला में 13, सोलन में 10, बिलासपुर में 9 और चंबा में 8 मामलों की पुष्टि हुई है।

वहीं राजधानी शिमला की कच्ची घाटी और झंझीडी के जंगलों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं। वन विभाग, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लगातार बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए वन विभाग अलर्ट मोड पर है और लोगों से जंगलों में सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *