28 मई: दिल्ली यूनिवर्सिटी के लॉ फैकल्टी के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बकरीद (ईद-उल-जुहा) के चलते 28 मई 2026 को आयोजित होने वाली दिल्ली विश्वविद्यालय विधि संकाय की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 4 जुलाई 2026 के बाद आयोजित की जाएगी।
इस मामले को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कोर्ट को जानकारी दी कि छात्रों की मांग और त्योहार को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की नई तारीख बाद में जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय के इस फैसले से बड़ी संख्या में छात्रों को राहत मिली है।