28 मई, कविता शांति गौतम: बीबीएन के टलिया वाला पीर स्थित गोगा मैडी जुड़ी कला दरबार नंबर-2 में वीरवार को वार्षिक मेला, चौकी और विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
लखदाता पीर कमेटी के भगत ओमप्रकाश और राज कुमार भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 मई को बाबा जी की मेहंदी रस्म संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने गुग्गा जाहर पीर की गाथाओं और भजनों के माध्यम से बाबा जी का गुणगान किया।
इसके बाद वीरवार को बाबा जी की चौकी सजाई गई तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया गया।