28 मई, कविता शांति गौतम: नालागढ़ की खेड़ा पंचायत में पंचायत चुनाव को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पहली बार मतदान करने पहुंचे युवा मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर युवाओं में खुशी और उत्सुकता साफ नजर आई।
युवाओं ने स्वयं वोट डालने के बाद अन्य लोगों से भी मतदान करने की अपील की। उनका कहना था कि मजबूत लोकतंत्र के लिए हर व्यक्ति का मतदान करना बेहद जरूरी है। कई युवाओं ने कहा कि पहली बार वोट डालना उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी का एहसास कराने वाला पल है।
खेड़ा पंचायत में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवा मतदाताओं के उत्साह ने चुनावी माहौल को और भी जीवंत बना दिया।