कांगड़ा में मां-बेटी चला रही थीं चिट्टे का कारोबार, 15 ग्राम हेरोइन के साथ बेटी गिरफ्तार

28 मई: कांगड़ा जिले के रक्कड़ क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 15 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में एक युवती को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसकी मां फरार बताई जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि निहारी गांव क्षेत्र के एक घर से नशे का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। जांच के दौरान पता चला कि मां-बेटी कथित तौर पर बाहरी राज्यों से मादक पदार्थ लाकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई कर रही थीं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने निगरानी के बाद संबंधित घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान 15 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। मौके पर मौजूद 26 वर्षीय प्रतिभा उर्फ प्रीति निवासी खुंडियां क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं, मामले की मुख्य आरोपी बताई जा रही तृप्ता देवी मौके से फरार मिली। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

रक्कड़ थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *