अग्निवीर भर्ती परिणाम घोषित, चयनित उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग के आदेश

26 मई : अग्निवीर भर्ती 2025-26 के तहत हमीरपुर सेना भर्ती कार्यालय (ARO) के अंतर्गत आने वाले हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों के युवाओं के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। भर्ती में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन श्रेणियों के उम्मीदवार शामिल थे।

सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि चयन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिया गया है। इस बार ARO हमीरपुर के तहत करीब 1000 युवाओं का चयन हुआ है, जिसे अब तक की बड़ी उपलब्धियों में माना जा रहा है।

सभी चयनित अभ्यर्थियों को 27 मई सुबह 8:30 बजे सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में जरूरी औपचारिकताओं के लिए रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *