HRTC बस पर हमला, चालक-परिचालक से मारपीट के बाद नालागढ़ पुलिस का एक्शन

25 मई , कविता शांति गौतम: नालागढ़ में एचआरटीसी बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार एचआरटीसी बस नंबर HP 64-7440 शिमला से बैजनाथ रूट पर जा रही थी। इसी दौरान एक कार को ओवरटेक करने के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि कार सवार लोगों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर खेड़ा के पास बस को रुकवा लिया और चालक अमर चंद व परिचालक सुमित शर्मा के साथ मारपीट की। इस दौरान बस के शीशे भी तोड़ दिए गए।

घटना में घायल चालक और परिचालक का मेडिकल सीएचसी नालागढ़ में करवाया गया। शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर नालागढ़ थाना में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *