25 मई, कविता शांति गौतम: बीबीएन के झाड़माजरी बाजार में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। बरोटीवाला पुलिस ने मामले में बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम विजय ठाकुर निवासी गांव कुठाड़ को झाड़माजरी क्षेत्र में एक बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बस नंबर HP-93A-2146 के चालक ने वाहन को तेज रफ्तारी, लापरवाही और गलत दिशा में चलाया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
बरोटीवाला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।