19 मई: हमीरपुर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) कार्यालय और एसडीएम कार्यालय के तहत वाहनों की पासिंग एवं ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन 20 मई को किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने सभी संबंधित वाहन मालिकों और ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों से तय समय पर उपस्थित रहने की अपील की है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजीव ठाकुर ने बताया कि 20 मई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक वाहनों की पासिंग की जाएगी। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक ड्राइविंग टेस्ट आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि सभी आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें।