17 मई को बद्दी के कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 3 बजे तक कटौती

17 मई, कविता शांति गौतम: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड बद्दी ने आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 17 मई, रविवार को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी दी है। बिजली कट सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक रहेगा।

इस दौरान झाड़माजरी बस स्टैंड, शिवालिक नगर सेक्टर-2 और 3, बीबीएनडीए कॉलोनी, होटल आशीष, होटल अभिलाषी, ऋषि अपार्टमेंट, श्याम विहार कॉलोनी, ऑलम्पिक चौक, सनसिटी, बद्दी बैरियर, स्वराजमाजरा, सिक्का होटल, लक्कड़ डिपो सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

इन क्षेत्रों से जुड़े औद्योगिक इकाइयों की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी। विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *