शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब-चंडीगढ़ से 2 बड़े चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

17 मई: हिमाचल में नशे के खिलाफ अभियान के तहत शिमला पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्टा नेटवर्क का खुलासा करते हुए पंजाब और चंडीगढ़ से 2 मुख्य तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी अमनदीप सिंह और चंडीगढ़ निवासी आकाश के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, हाल ही में शिमला और रामपुर में दर्ज NDPS मामलों की जांच के दौरान दोनों तस्करों के नाम सामने आए। जांच में पता चला कि आरोपी हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने डिजिटल और वित्तीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया।

एएसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *