16 मई: सुंदरनगर के तुनाही मोहल्ला में 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतका की पहचान वनिता पत्नी दिनेश कुमार निवासी बीएसएल कॉलोनी सुंदरनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब 2 साल पहले हुई थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।