चारों नगर निगमों में कांग्रेस की जीत तय : CM सुक्खू

16 मई: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश के चारों नगर निगमों में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और पार्टी जीत दर्ज करेगी। सोलन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा गुटबाजी से जूझ रही है और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर भी दबाव में हैं।

सीएम सुक्खू ने कहा कि सोलन नगर निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों की जनता यदि बाहर रहना चाहती है तो चुनाव के बाद इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने शहर के बाजार क्षेत्र में बिजली की तारों को भूमिगत करने का भी ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान है। बता दें कि प्रदेश के 4 नगर निगमों समेत 51 नगर निकायों और 22 नगर पंचायतों में 17 मई को मतदान होना है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *