मनप्रीत सिंह बने भारतीय व्यापार मंडल चंबा के महामंत्री

13 मई : चंबा जिले के हटली डाकघर द्रम्मण निवासी मनप्रीत सिंह को भारतीय व्यापार मंडल (रजि.) ने जिला चंबा का महामंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष सरदार हंसपाल सिंह द्वारा संगठन के विस्तार और व्यापारी हितों को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई।

मनप्रीत सिंह की नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। व्यापारियों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

भारतीय व्यापार मंडल ने उम्मीद जताई है कि मनप्रीत सिंह व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और संगठन को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं, मनप्रीत सिंह ने संगठन नेतृत्व का आभार जताते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी निभाने का भरोसा दिलाया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *