रैत में योग सत्र आयोजित, ‘स्वास्थ्य ज्ञान और विश्व शांति’ का दिया संदेश

11 मई: रैत स्थित महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में परियोजना अधिकारी निर्मला चौहान के सानिध्य में योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयुष्मान आरोग्य मंदिर रैत के तहत आयोजित हुआ, जिसमें योग प्रशिक्षक उद्यालक शर्मा ने प्रतिभागियों को योग और प्राणायाम का अभ्यास करवाया।

योग प्रशिक्षक ने बताया कि इस वर्ष “स्वास्थ्य ज्ञान और विश्व शांति के लिए योग” थीम के तहत पूरे देश में योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के सम्मेलन कक्ष में भी विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए गए।

सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने स्कंध संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, भद्रासन, भस्त्रिका, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर सुपरवाइजर अनु लता, संतोष, पवना, सुमना, संजीवना, अनीता, स्नेहलता, वीना, लक्ष्मी, संजना, अनु श्रेष्ठा, मंजू लता, अरुणा, सरिता, रेखा, पूनम सहित कई अन्य मौजूद रहीं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *