राष्ट्रीय बाल्मीकि धर्मसमाज संगठन जिला कांगड़ा के चेयरमैन बने विक्रम सिंह

7 मई: शाहपुर (कोहली)

राष्ट्रीय बाल्मीकि धर्मसमाज केंद्रीय संगठन (रजि.) जिला कांगड़ा की बैठक बुधवार को छतरी में जिला प्रधान कुलदीप (दीपा) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पंजाब राज्य अध्यक्ष अमित रंधावा और वाइस प्रधान राहुल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पंजाब राज्य अध्यक्ष अमित रंधावा ने सर्वसम्मति से छतरी निवासी विक्रम सिंह को राष्ट्रीय बाल्मीकि धर्मसमाज संगठन का जिला कांगड़ा चेयरमैन नियुक्त किया। साथ ही उन्हें जल्द जिला कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए अमित रंधावा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सर्व समाज को साथ लेकर चलना और अखंड भारत के निर्माण की दिशा में कार्य करना है, जहां जाति और धर्म से ऊपर उठकर मानवता को बढ़ावा मिले तथा गरीब और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देकर समाज को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि समाज में व्याप्त असमानताओं को दूर किया जा सके।

अपनी नियुक्ति पर विक्रम सिंह ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, अमन, विपन राणा, हरप्रीत, किशोरी लाल, हरबंस, कृष्ण, आकाश कुमार, कुलदीप सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *