6 मई: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का स्कूल प्रबंधन द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन ने पूरे स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
प्रधानाचार्य ने शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में छात्राओं ने यह मुकाम हासिल किया। इस दौरान छात्राओं को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को सामूहिक सफलता बताते हुए कहा कि ऐसे परिणाम संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समर्पित प्रयासों का प्रमाण हैं।