विशेष लोक अदालतों का आयोजन 21-23 अगस्त को, गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई

6 मई: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा के सचिव आर. मियूल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त को होगा, जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामले शामिल किए जाएंगे। इसके तहत विशेष लोक अदालत से पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण/समिति स्थित मध्यस्थता केंद्रों में किया जा रहा है। इस सुलह प्रक्रिया के साथ राज्य तथा जिला स्तर पर समाधान समारोह का भी आरंभ किया गया है।

इस समाधान समारोह का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निपटान करना है। अधिवक्ताओं, वादकारियों तथा सभी संबंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है, ताकि आपसी सहमति और संवाद के माध्यम से मामलों का समाधान निकाला जा सके।

इन सुलह बैठकों का आयोजन विभिन्न स्तरों पर स्थापित मध्यस्थता केंद्रों में किया जा रहा है, जहां प्रशिक्षित मध्यस्थ तथा विधिक सेवा प्राधिकरण/समिति के सचिव पक्षकारों की सहायता करेंगे। पक्षकार इन बैठकों में सशरीर या आभासी माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं।

सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को समाधान समारोह 2026 में शामिल करने के लिए एक गूगल फॉर्म तैयार किया गया है, जिसे भरना बेहद सरल है। इच्छुक पक्षकार इस फॉर्म के माध्यम से अपने मामलों को इस प्रक्रिया में शामिल कर सकते हैं। यह फॉर्म सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sci.gov.in⁠� पर उपलब्ध है। साथ ही सीधे लिंक https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8⁠� पर भी जानकारी भरकर आवेदन किया जा सकता है। गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 निर्धारित की गई है।

किसी भी प्रकार की सहायता या अतिरिक्त जानकारी के लिए सर्वोच्च न्यायालय के वन स्टॉप सेंटर से दूरभाष नंबर 011-23116464, 011-23116465, 011-23112428 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा सीआरपी निदेशक से 011-232225652 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *