5 मई: सोलन जिले के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आल्टो कार से 3.83 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस थाना कुनिहार में एफआईआर नंबर 28/2026, दिनांक 05-05-2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाडली क्षेत्र में नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध आल्टो कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार में सवार चार युवकों के कब्जे से 3.83 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान आदित्य शर्मा निवासी चुराग तहसील करसोग जिला मंडी, इंद्र सिंह निवासी क्यार कोटी जिला शिमला, तथा सौरभ और गौरव निवासी चुराग जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही कार को कब्जे में ले लिया।
चारों आरोपियों से पूछताछ के बाद बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर पाबंद किया गया है। पुलिस अब उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।