4 मई: चम्बा थाना क्षेत्र के सराहण में एक दर्दनाक हादसे में दिहाड़ी मजदूर की जान चली गई। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह (43), पुत्र हरू राम, निवासी गांव बहरेई सराहण के रूप में हुई है। वह रोज की तरह मजदूरी कर घर लौट रहा था।
जानकारी के अनुसार, सरड़ा के पास अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गया। साथ में जा रहे अन्य मजदूरों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों व परिजनों के बयान दर्ज किए। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है